फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संस्कार और प्रतिभाओं का सुंदर संगम’

Mon, 30 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
13वें श्रीकृष्ण बाल मेला में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें जरिए तीसरे दिन रविवार को भारतीय और ब्रज संस्कृति की झलक दिखाई। मेले का शुभारंभ एसडीएम सदर राजेश कुमार ने किया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर एसडीएम भी खुद को वाह-वाह कहने नहीं रोक सके। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्रीग्रुप के निदेशक सुरेश कौशिक और शेखर अग्रवाल ने कहा कि हम लोग बच्चों से प्रेरणा लेकर सौम्य व्यवहार करें तो समाज से बुराइयां मिट जाएंगी। विशिष्ट अतिथि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला संस्कारों और प्रतिभाओं का सुंदर संगम है।

सम्मानित अतिथि विश्वनाथ गुप्ता, कृष्ण मुरारी मोतीवाला, सौरभ चौधरी, उदयन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने की।

किड्स वर्ल्ड, निम्बार्क हाईस्कूल, सांदीपनी मुनि स्कूल, केआर मैमोरियल स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, वेणु यूनिक स्कूल, पंकज स्पास्टिक सेंटर, बालिका इंटर कालेज आदि के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नगर के 20 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेघश्याम वार्ष्णेय, राजकिशोर भारती, घनश्याम चौधरी, शैलेंद्र सिंह, विष्णु गोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें