फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने निकाली रैली

Mon, 30 Nov 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण की सुगबुगाहट के बाद बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत लामबंद हो गए हैं। मंदिर अधिग्रहण के खिलाफ मंदिर सेवायतों ने सोमवार शाम जनजागरूकता रैली निकाली। सेवायतों के साथ नगर के हिंदूवादी संगठन भी इसके विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की शाम मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, मिनमिन गोस्वामी, संतू गोस्वामी, आभाष गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी आदि ने राधासनेह बिहारी मंदिर से लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक जनजागरूकता रैली निकाली।

इस दौरान सेवायत लोगों को मंदिर के सरकारीकरण से होने वाले नुकसान बताते चल रहे थे। मंदिर प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी ने कहा कि कुछ लोग अपने निज हितों के लिए मंदिर का सरकारीकरण कराना चाह रहे हैं। मंदिर के अधिग्रहण के बाद जैसे अन्य सरकार महकमों की स्थिति है, वैसी स्थिति मंदिर की भी हो जाएगी।
विज्ञापन


धर्म रक्षा मंच की ओर से एक दिसंबर को दोपहर एक बजे रमणरेती स्थित ब्रज बिहार कालोनी में वृंदावन के संतों, धर्माचार्य, बांकेबिहारी मंदिर के साथ अन्य मंदिरों के सेवायतों की बैठक होगी। इसमें बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण के विरोध में मंथन किया जाएगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें