वृंदावन। श्री कृष्णकीर्ति फाउंडेशन तथा राधामाधव सेवा समिति के तत्वावधान में त्रिदिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक किया जाएगा। फाउंडेशन की अध्यक्षा भागवत विदूषी कीर्ति किशोरी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि निकुंजवासी संत प्रवर कुंडलकृष्ण महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक दोपहर 3 से 6 बजे तक किया जाएगा।
25 दिसंबर को बिहारघाट पर यमुना मैया का चुनरी मनोरथ प्रात: 9 बजे से किया जाएगा। सायं 7 बजे महफिल ए बिहारी जी भजन संध्या का आयोजन होगा। व्यवस्थापक सत्येंद्र जोशी ने बताया कि 26 दिसंबर को प्रात: 6 बजे से वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पं राधाबिहारी गोस्वामी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, राधाकांत शर्मा, उमेश बंसल, कंचन चोपड़ा, अरविंद पुरोहित, अरूण आचार्य, उर्मिल बंसल आदि उपस्थित थे।