फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अफेयर के बारे में पति को बताएं या नहीं...', महिला ने पूछा सवाल; संत प्रेमानंद ने दी ये सलाह

Tue, 04 Mar 2025 07:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला ने संत प्रेमानंद से पूछा कि क्या शादी से पहले के अतीत के बारे में पति को बताना चाहिए। इस पर महाराज ने महिला भक्त को आगाह किया। कहा कि अतीत को भूल जाना ही समझदारी है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह के बाद पति को अपने अतीत के बारे में बताना चाहिए या नहीं? यह सवाल कई लोगों के मन में उठता है। इसी विषय पर हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने सवाल किया कि 'क्या शादी के बाद अपने पति को अपने पहले अफेयर के बारे में बता देना चाहिए ?'
विज्ञापन


इस सवाल पर संत प्रेमानंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिल्कुल ऐसी गलती मत करना। उन्होंने समझाया कि बीता हुआ अतीत बीत चुका होता है, उसे भूल जाना ही समझदारी है। विवाह के बाद अपने वर्तमान जीवनसाथी के साथ पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जीवन जीना चाहिए।

अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने की सलाह
संत प्रेमानंद ने कहा कि अतीत को अनावश्यक रूप से उजागर करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच पारदर्शिता और विश्वास जरूरी है, लेकिन हर बात बताना जरूरी नहीं। खासकर जब वह पुरानी और अप्रासंगिक हो। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और समर्पित हैं, तो उनका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें