फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुकानदार पर अश्लील हरकतें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। क्षेत्र के एक मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा करने वाली महिला क्षेत्र के एक दुकानदार से परेशान है। उनका आरोप है कि दुकानदार उन्हें अश्लील इशारे करता है। पुलिस को आपबीती बताते हुए वह रो पड़ी तो थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मामला वृंदावन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपार्टमेंट में पिछले कुछ वर्षाें से रह रही है। आरोप है कि अपार्टमेंट के सामने एक दुकानदार है, जो उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। वह अश्लील इशारे करता है। वह उसकी वजह से कभी कभी तो घर से बाहर ही नहीं निकलती हैं। काफी समय तक उसे नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतों में इजाफा होने लगा तो महिला मंगलवार को थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों को पूरे मामले से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र दिया। परेशानी बताते हुए वह थाना प्रभारी संजय पांडेय के सामने रोने लगीं तो उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि वह काफी समय से परेशान कर रहा है। एक बार उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी से उसकी शिकायत भी की थी, पुलिसकर्मी अपार्टमेंट के सामने ही मिली थीं लेकिन वह थाने जाने की कहकर चलीं गईं थी। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें