फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खोखे में लगाई आग, नकदी समेत सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तीन अज्ञात युवकों द्वारा पेट्रोल डालकर एक खोखे में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग से खोखे में रखा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में महावीर सिंह निवासी पूजा नगर कॉलोनी, मथुरा ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब एक बजे रिफाइनरी क्षेत्र में शांति भवन मंदिर के पास स्थित उसके खोखे में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर उन्हें सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचा, तब तक खोखा और उसमें रखा सामान जल चुका था।
पीड़ित के अनुसार खोखे में काफी सामान और करीब 2700 रुपये की नकदी रखी थी। स्थानीय लोगों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर तीन संदिग्ध लोग खोखे पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें