सौंख में प्रेस वार्ता में बोलते शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख शिवशंकर वर्मा।
- फोटो : MATHURA
सौंख। शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख शिवशंकर वर्मा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में शिव सेना संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्णय सकारात्मक है। प्रदेश का संगठन इसका समर्थन करता है। शिव सेना उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत से संसद तक का चुनाव लडे़गी।
इसके लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने भाजपा को झूठ और जुमलों की पार्टी बताया। साथ ही बाल ठाकरे के सपनों को साकार करने की बात भी कही। उन्होंने प्रदेश में आगामी सरकार शिवसेना की बनेगी तो सभी टैक्सों की वसूली खत्म की जाएगी। व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर कुुंवर महीपाल सिंह, धीरज वर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे।