फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं शिवपाल

Thu, 06 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तनातनी के बाद सपा की सियासत में अलग-थलग पड़े शिवपाल सिंह यादव अपनी अलग पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। उनके समर्थकों की मानें तो जल्द ही ऐलान होगा। शिवपाल सिंह गुरुवार को समर्थकों के साथ वृंदावन पहुंच रहे हैं। यहां पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग भी होगी। सभी की राय जानी जाएगी।
विज्ञापन


यूं तो समाजवादी पार्टी की कलह चुनाव से पहले ही शुरू हो गई थी लेकिन विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद पार्टी टूटती नजर आ रही है। शिवपाल सिंह यादव अपनी अलग पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। शिवपाल के करीबियों का कहना है कि जल्द ही ऐलान हो जाएगा। उनसे जुड़े सभी नेता आपस में राय मशवरा कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार के अपने समर्थकों के साथ वृंदावन पहुंच रहे हैं। गोविंद मठ में दुर्गा महोत्सव की पूर्ण आहुति में हिस्सा लेंगे।

लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि शिवपाल सिंह के कई पूर्व विधायक और पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। सभी नेताओं के साथ मीटिंग भी की जा रही है। इस मीटिंग में सभी नेताओं से राय ली जाएगी। बताया जाता है कि पहले मुलायम सिंह यादव के पहुंचने की भी चर्चाएं थीं लेकिन अब पार्टी नेताओं ने शिवपाल सिंह के पहुंचने की पुष्टि की है। सुबह 10 बजे का कार्यक्रम बताया गया है। सपा के कई नेता तो एक दिन पहले ही वृंदावन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें