मथुरा के बरसाना में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को पहली बार राधारानी के पावन धाम पहुंचीं। उन्होंने श्रीजी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माथा टेका। इस अवसर पर मंदिर सेवायत चंदर गोस्वामी ने उन्हें ओढ़नी उढ़ाकर पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि “बरसाना आकर बहुत अच्छा लगा। राधारानी के दर्शन से मन को अद्भुत सुकून मिला। यह स्थान वास्तव में दिव्य और अद्वितीय है।”