फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में अभिषेक के दर्शन होंगे सुलभ

विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा चेयरमैन को ठाकुरजी की मूर्ति भेंट कर - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर पहली बार श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान आने वाले भक्तों को गर्भगृह में होने वाले अभिषेक एवं अन्य पूजा-अर्चना के दर्शन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कराने की व्यवस्था की गई है। गर्भगृह में भीड़ का दबाव अधिक न हो इसके लिए चार जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान का जन्म गर्भगृह और युगल स्वरूप के अभिषेक और अन्य पूजा-अर्चना का लाइव प्रसारण के माध्यम से दर्शन कराया जाएगा। गर्भगृह में भीड़ अधिक न हो और श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सके इसके लिए यह प्रयास किया गया है। उधर, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने बुधवार को जन्मभूमि के दर्शन किए।
सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने साहनी को जन्मस्थान के आध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव ने चेयरमैन को भगवान की छवि एवं प्रसादी वस्त्र भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें