फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विधायक को धन्यवाद देने पहुंचे शिक्षामित्र

विज्ञापन
विधायक पूरन प्रकाश को धन्यवाद पत्र सौंपते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में एक अप्रैल से वृद्धि किए जाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्णय पर शिक्षामित्रों में खुशी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष खेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश के आवास पर पहुंचा। उन्होंने विधायक का चुनरी व पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धन्यवाद पत्र भी विधायक को सौंपा। इस दौरान ठाकुर योगेंद्र सिंह, मंत्री चंद्रमोहन सिंह, जगराज गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, सतीश कुमार, सुमनलता शर्मा, शिवकुमारी शर्मा, लता शर्मा, बिहारी लाल, पोहप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें