फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे से पहले ही लूट का सोना ले गया शार्प शूटर

Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
सराफा डबल मर्डर एवं लूटपाट के मास्टरमाइंड राकेश उर्फ रंगा ने बुलंदशहर से दो शार्प शूटर बुलाए थे। दोनों शार्प शूटर लूट के माल का बंटवारा होने से पहले ही करोड़ों का सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच में इसका खुलासा किया है। रंगा को इसका आभास तब हुआ जब वारदात के बाद चौबियापाड़ा में रतनकुंड पर पहुंचने के बाद तीसरी बाइक नहीं दिखी।
15 मई को कोयला वाली गली में दो सराफों की गोली मारकर हत्या करके चार करोड़ रुपये का सोना लूटने वाले बदमाश तीन बाइकों पर आए थे। लूटपाट के बाद कुछ बदमाश दो बाइक  पर पटेमा गली होकर निकल गए। तीसरी बाइक पर सवार बुलंदशहर का शार्प शूटर सौरभ यादव एवं एक अन्य बदमाश सीधे दलपत खिड़की की तरफ निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इनके पास काले रंग का बैग भी था। यह वही बैग था जो कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। लुटेरे इसी बैग में लूटपाट के जेवरात भरे जा रहे हैं। घटना के खुलासे के बाद बुलंदशहर के शार्प शूटर सौरभ यादव के नाम का खुलासा होते ही अब पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि लूटा गया करीब एक करोड़ रुपये का सोना यही बदमाश ले गए। हालांकि स्वाट टीम बुलंदशहर में दबिशें दे रही है, उसे उम्मीद है कि जल्दी दोनों शार्प शूटर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


पुलिस को आज रंगा की मिल सकती है रिमांड
 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को राकेश उर्फ रंगा को रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी लगाई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर शुक्रवार को निर्णय सुनाने की तिथि निर्धारित कर दी है। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट से यदि रिमांड मिल जाती है तो मास्टरमाइंड रंगा से महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगेंगे। लूटे गए सोने की बरामदगी और बाहर से बुलाए गए दो बदमाशों के चेहरों से नकाब हट जाएगा।

घटनास्थल व सराफों के घर गए एसपी सिटी
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने चार्ज संभालते ही कोयला गली में घटनास्थल का मुआयना किया। सराफों को पूर्ण सुरक्षा का वादा किया। इसके बाद चौबियापाड़ा में उस मकान पर भी पहुंचे जहां से बदमाश पकड़े गए थे। एसपी सिटी ने लोगों से बदमाशों के बारे जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी ने सराफ मेघ अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोने की बरामदगी को खुफिया तंत्र जुटा
 कोयला गली से लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए खुफिया तंत्र चौबियापाड़ा में सक्रिय हो गया है। पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को सलाखों के पीछे तो पहुंचा दिया है लेकिन माल बरामदगी केवल 20 लाख रुपये के डायमंड एवं सोने के जेवरात की हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें