फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसिक दुलारी की माैत का रहस्य: पुलिस की सात टीमें खंगाल रही सुराग, 50 लोगों से पूछताछ; नए आश्रम तक पहुंची जांच

Fri, 02 Oct 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस आश्रम की गतिविधियों और वहां रह रहे लोगों से भी जानकारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और फाॅरेंसिक जांच समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों को एक साथ जोड़कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की सात टीमें जांच में जुटी हैं। आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने मांट क्षेत्र स्थित संत के नए आश्रम यमुना विहार कुंज को भी जांच के दायरे में ले लिया है। आश्रम में रह रहे शिष्यों के साथ ही रसिक दुलारी शरण के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने 25 सितंबर को वराह घाट क्षेत्र स्थित गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। प्राइवेट पार्ट कटा होने पर आत्महत्या का रहस्य गहरा गया है। इस घटना से पर्दा हटाने में जुटी पुलिस के सामने शिष्यों की चुप्पी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज के साधकों और शिष्यों से भी पूछताछ की है।

इसके अलावा रसिक दुलारी के साथ बिजली का कार्य करने वाले मिस्त्री से भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, सीओ मांट और थाना प्रभारी को नए आश्रम यमुना विहार कुंज में जांच करने के लिए कहा गया है। पुलिस आश्रम की गतिविधियों और वहां रह रहे लोगों से भी जानकारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और फाॅरेंसिक जांच समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों को एक साथ जोड़कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ वृंदावन संदीप कुमार ने बताया कि जांच के लिए उच्चाधिकारियों ने तीन सीओ, तीन इंस्पेक्टर के साथ जांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें अलग-अलग पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही हैं। रसिक दुलारी शरण के घटनास्थल से पहले और बाद की गतिविधियों के साथ ही उसके साथी और मांट स्थित आश्रम को भी जांच के दायरे में लिया गया है। कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक करीब 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो रसिक दुलारी शरण के साथ रहते थे या जिनका उनसे नियमित रूप से संपर्क और आना-जाना था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें