फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संत प्रेमानंद से मिलने निकली नोएडा की युवती लापता, पिता पहुंचे वृंदावन; बोले- आश्रम में घुसने नहीं दिया

Fri, 02 Oct 2026 08:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नोएडा से संत प्रेमानंद के आश्रम के लिए निकली युवती लापता हो गई। परिजन वृंदावन पहुंचे। युवती के पिता का कहना है कि उन्हें वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में घुसने नहीं दिया। न ही कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद आश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कह कर घर से निकली नोएडा की युवती डेढ़ माह से लापता है। युवती के पिता उसकी तलाश में संत प्रेमानंद के आश्रम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने संभावना जताई है कि उनकी बेटी संत के आश्रम में हो सकती है। क्योंकि पहले भी वह कई बार घर से आश्रम के लिए संत के दर्शन को आई है।
विज्ञापन


http://

नोएडा के सेक्टर 65 निवासी उमेश सिंह शुक्रवार को अपनी 35 वर्षीय एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुकी बेटी विभा की तलाश में संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती क्षेत्र स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज पहुंचे। उन्हें भी आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया और ना ही उन्हें आश्रम के सेवकों ने संतुष्टिपरक जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार तभी से उसकी तलाश कर रहा है। 
विज्ञापन


पिता ने बताया कि विभा एमबीए की पढ़ाई चुकी है। वह संत प्रेमानंद की भक्त रही है। वह पहले भी कई बार घर से आश्रम आई थी और वापस घर लौटकर पहुंची। लेकिन इस बार 15 अगस्त को घर से निकलने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने नोएडा के थाने में बेटी की गुमशदगी दर्ज कराई और बेटी की तलाश की मांग की थी। पिता उमेश का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है। कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह परिजनों के साथ वृंदावन आए और श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम में प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देखा है। हालांकि बेटी की आस्था और पहले आश्रम आने-जाने के कारण परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन या आश्रम के आसपास हो सकती है। उनका का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है और वह हर संभावित जगह पर बेटी की तलाश कर रहे हैं। पिता ने पुलिस और संबंधित लोगों से उनकी बेटी को तलाशने में मदद करने की अपील की है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि उनके युवती के लापता होने की उनके पास कोई शिकायत नहीं मिली है। इस संबंध में नोएडा पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली जाएगी। उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें