फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-मैजिक की टक्कर में चालक, छह छात्र घायल

Thu, 19 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी-नंदगांव रोड पर गाजीपुर के समीप एक बस और बच्चों को स्कूल ले जा रही टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैजिक का चालक और करीब 6 छात्र-छात्रा घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह कोसी के डायमंड पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक गाजीपुर से बच्चों को लेकर आ रही थी। मैजिक को गाजीपुर के गब्बर चला रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही टाटा मैजिक गाजीपुर से कोसी के लिए चली तो रास्ते में सामने की ओर से आती बस से बुरी तरह टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख- पुकार सुनकर राहगीर और गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने मैजिक में फंसे चालक गब्बर और छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। घायलों में कक्षा आठ के छात्र भगवान सिंह, ओमवीर, कक्षा छह के छात्र तेजवीर, पांचवी की छात्रा मोहिनी, कक्षा नौवीं के छात्र कृष्ण मुरारी और हरिओम शामिल हैं। लोगों ने इन्हें कोसी के निजी अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


चालक गब्बर की गंभीर हालत को देखते उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर विद्यालय प्रबंधतंत्र के लोग भी पहुंच गए थे। मामले में एसओ बरसाना का कहना है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें