प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में चंदन घिसते संत
मथुरा। अक्षय तृतीया पर्व पर बुधवार को बांकेबिहारी, ठाकुर केशव देव महाराज, सनेह बिहारी और ठाकुर राधा दामोदर भक्तों को चरण दर्शन देंगे। मंदिर के सेवायत उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए उनके चरणों में चंदन के गोले सेवित करेंगे।
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि सुबह चरण दर्शन के बाद बिहारीजी भक्तों को सर्वांग दर्शन देकर कृतार्थ करेंगे। सनेह बिहारी मंदिर के प्रबंधक केएम शर्मा ने बताया कि बिहारी को 51 किलो चंदन का लेप लगाया जाएगा।
करीब 15 दिनों से मंदिर व घरों में चंदन की घिसाई चल रही है। वहीं, प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव महाराज में साल में एक बार ठाकुरजी 24 अवतार के दर्शन देते हैं। उन्हें चंदन लेपन के लिए सेवायत मुन्नीलाल गोस्वामी पिछले 7 दिनों से चंदन लेपन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया को ठाकुरजी प्रातः 5:30 बजे से 24 अवतारों के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे यह सिलसिला 3 दिन लगातार जारी रहेगा।