मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर सेवायतों और गोस्वामी समाज का विरोध जारी है। शनिवार को मंदिर के गेट नंबर-1 पर बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के सदस्यों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
सेवायतों ने मंदिर की देहरी पर इत्र सेवा कर ठाकुरजी का पूजन किया। फिर उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे इस परियोजना को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदर्शन में मौजूद हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी समाज इस परियोजना का पूरी तरह विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ठाकुरजी से प्रार्थना की है कि वे अधिकारियों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे इस परियोजना को समाप्त करने का निर्णय ले सकें।