मथुरा। वार्ड-28 में लचर सफाई व्यवस्था से नाराज नगर आयुक्त जग प्रवेश ने तीन माह से अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मी की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्यूटी से गैरहाजिर चार सफाईकर्मियों का वेतन काटने को कहा है।
इसके अलावा उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले वार्डों में स्वच्छता, जल निकासी, पेचवर्क, नाले-नालियों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने वार्ड 32 रांची बांगर क्षेत्र का हाल जाना। इसके साथ ही टाउनशिप चौराहे व आसपास के मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई, फुटपाथों पर बड़े गमले लगाने, खराब पेंटिंग को सही करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी मिलकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त अब तक कार्य में लापरवाही बरतने वाले दर्जनों सफाई कर्मी और सुपरवाइजरों पर कार्रवाई कर चुके हैं।