फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ई रिक्शा और पैदल यात्रियों के लिए अलग सुरक्षित लेन बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रेम मंदिर तिराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक विशेष ट्रायल शुरू किया गया है। इसके तहत ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने प्रेम मंदिर तिराहा पर बैरियर लगाकर ई रिक्शा और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाकर एक अलग रूट डायवर्जन तैयार किया है। मुख्य सड़क का शेष हिस्सा केवल चार पहिया वाहनों के लिए रहेगा, जिससे वाहनों का आवागमन बिना किसी रुकावट के हो सके। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो नगर आयुक्त के सहयोग से सड़क पर करीब दो फीट ऊंचे स्थायी सीमेंटेड बैरियर लगाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही पर लगाम लगाना और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग प्रदान करना है। पुलिस टीम प्रेम मंदिर तिराहा पर इस नई व्यवस्था की निगरानी कर रही है ताकि आने वाले दिनों में इसे स्थाई रूप से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें