फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज, रास्ते में छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। डिग्री कॉलेज की छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेज कर रास्ते में छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया। इससे तंग आकर छात्रा ने पहले 112 डायल कर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने हिदायत देकर मामले को रफा-दफा करा दिया। इससे मनचले के मंसूबे और बढ़ गए। उसने कॉलेज जाते समय छात्रा का पीछा करते हुए रास्ते में छेड़छाड़ की। छात्रा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसएसपी के हस्तक्षेप पर मनचले के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एक गांव की छात्रा मथुरा के डिग्री कॉलेज से एमएड की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि गांव का एक मनचला उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज करता है। इतना ही नहीं 17 मार्च को छात्रा का रास्ते में पीछा करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की। इसकी शिकायत छात्रा ने 112 पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई की जगह मामले को रफा-दफा करा दिया।
इससे आरोपी के मंसूबे और बढ़ गए। 23 मार्च को छात्रा रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची, आरोपी के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी निरंतर हरकत करता रहा। इससे छात्रा ने कॉलेज आना-जाना बंद कर दिया। घटनाक्रम की लिखित शिकायत देकर एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज की छात्रा की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रास्ता रोक कर छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील मेसेज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ, गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें