फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल गंगा प्रोजेक्ट में यमुना पर भी मंथन

Sat, 09 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निर्मल गंगा में अब यमुना की छवि भी नजर आने लगी है। दिल्ली के बाद अब ऋषिकेश में गंगा प्रोजेक्ट पर शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय सेमिनार में यमुना पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रजभूमि से उठी यमुना की आवाज की गूंज अब निर्मल गंगा प्रोजेक्ट में भी सुनाई देने लगी है। देवभूमि उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश में निर्मल गंगा पर शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय सेमिनार में इसके साक्षी मथुरा चेयरमैन मनीषा गुप्ता और वृंदावन चेयरमैन मुकेश गौतम बने। यहां सेमिनार में आए विशेषज्ञ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें यह भी साफ कर दिया है कि यमुना पर भी इसी तरह काम किया जाना है।

यह पहला मौका नहीं है जब निर्मल गंगा प्रोजेक्ट पर मंथन के दौरान यमुना से जुडे़ अफसर और नगर पालिकाओं के चेयरमैन को बुलाया गया हो। पिछले माह दिल्ली में आयोजित हुई बैठक के दौरान आगरा, मथुरा और वृंदावन चेयरमैन के साथ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप शामिल हुए थे। इस बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने की थी।
विज्ञापन


इसी बैठक में बता दिया गया था निर्मल गंगा प्रोजेक्ट में क्या काम होने हैं। इन्हें कौन करेगा और फंड की उपलब्धता कैसे होगी। इसी बैठक में यमुना से जुडे़ शहरों से गए अफसर और चेयरमैन को संकेत दे दिए गए थे कि इस प्रोजेक्ट में गंगा के साथ यमुना को भी लिया जाएगा। इसी प्रक्रिया में अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मथुरा-वृंदावन के चेयरमैन को ऋषिकेश में आयोजित हो रही निर्मल गंगा प्रोजेक्ट की सेमिनार में भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें