फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम भजनलाल आएंगे पूंछरी का लौठा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 20 व 21 जुलाई को डीग जिले के पूंछरी का लौठा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पूंछरी पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम व 17 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने सप्तकोसीय गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में डेढ़ किमी (राजस्थान के हिस्से वाले ) क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र के लोग उनका स्वागत भी करेंगे। सीएम ने राज्य के बजट में जो सौगातें बृज क्षेत्र को दीं हैं उसके लिए उनका आभार जताया जाएगा। सीएम ने बजट में 2 हजार बीघा कृषि भूमि जो 25 साल से जलभराव का दंश झेल रही थी उसके लिए 6 करोड़ 50 लाख की लिफ्ट परियोजना स्वीकृत की है। इससे सामई ,खेड़ा ब्राह्मण पूंछरी,बरौली,सहित आधा दर्जन गांवों के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बृज विकास बोर्ड बनाकर बृज की संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
गृह राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गिरिराजजी के अनन्य भक्त है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर साल वह यहां आते रहे हैं। इस बार भी आ रहे हैं। गिरिराजजी के भक्त की सरकार में परिक्रमा मार्ग में आने वाले श्रद्धालुओं को भी लगे कि वह राजस्थान में आए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा क्षेत्र में संपूर्ण यात्रा मार्ग का अधिकारियों के साथ पैदल चलकर निरीक्षण किया व श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग में विकसित की जा रही सुविधाओं, साफ.सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा के मेले में देशभर के लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाने आते हैं। ऐसे में राजस्थान की सीमा में स्थित सभी मंदिरों, यात्रा पड़ाव के सभी स्थलों व यात्रा मार्ग की साफ सफाई का नियमित निरीक्षण किया जाए। उत्तर प्रदेश व राजस्थान की सीमा पर भव्य स्वागत द्वार बनाकर पैदल यात्रियों के लिए छाया व पानी, बैठने के इंतजाम किए जाएं।
पूंछरी का लौठा व श्रीनाथ जी मंदिर के मार्ग पर अनावश्यक भीड एकत्र न होने दें। राजस्थान की सीमा में स्थित कच्ची परिक्रमा मार्ग पर मुकुट मुखारविंद से लेकर मुखारविंद तक दोनों ओर साफ-सफाई के साथ यात्रा मार्ग में छाया, रोशनी की व्यस्था करने के भी निर्देश दिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को परिक्रमा पथ पर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से कराने, गड्ढों में यमुना रज डलवाने के निर्देश भी दिए। चिकित्सा विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछरी का लौठा में अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर 24 घंटे सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर डंडवत एवं पैदल परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो इसके लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखें।
इस दौरान संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्यों को मूर्तरूप दें। पुलिस अधीक्षक डीग राजेश मीना, अतिरिक्त कलक्टर डीग संतोष मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें