फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हादसे के बाद सुरक्षाकर्मी रहे अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को हुए हादसे के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट रहे। मंदिर में भीड़ जमा नहीं होने दी। सुरक्षाकर्मियों के साथ ही पुलिस भी मंदिर में व्यवस्थाओं को बनाने में जुटी रही। शुक्रवार को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी होती नहीं दिखी।
विज्ञापन

विदित हो कि मेरठ के मवाना के निलोहा निवासी कृपाल पुत्र शेर सिंह की ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार पर हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर चले गए। भतीजे टीटू ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। इस घटना के बाद अफवाह फैली कि भीड़ में दम घुटने के कारण श्रद्धालु की मौत हो गई, लेकिन जांच की तो पता लगा कि उनकी मौत स्वाभाविक है। वह चलते-चलते अचानक गिर गए थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें