फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर की सुरक्षा परखी, तीन संदिग्ध हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बुधवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। न्यायालय में आने वालों की तलाशी ली गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर में बेवजह घूम रहे तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ सिटी वरुण सिंह ने एसएचओ सदर बाजार एमपी चतुर्वेदी और पुलिस टीम के साथ बुधवार को न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था देखी। यहां आने और जाने वालों की तलाशी ली। कोर्ट परिसर में बेवजह घूम रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया। डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने कोने-कोने को बारीकी से खंगाला। न्यायालय सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए सीओ सिटी ने चाक-चौबंद सुरक्षा रखने को कहा।
सीओ सिटी ने बताया कि कोविड का खतरा कम होने के कारण न्यायालय में भीड़ अचानक बढ़ गई है। न्यायालय में आने वाले पीड़ितों को कोविड के नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही 15 अगस्त को भी ध्यान रखकर न्यायालय की सुरक्षा देखना पुलिस की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें