फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने जांची बैंकों की सुरक्षा, पहुंचे चौकी कोल्हार

विज्ञापन
ोटो55 एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा / नौहझील । एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सोमवार क ो शहर से लेकर देहात तक की बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। कमी मिलने पर प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नई बनाई गई अस्थाई चौकी कोल्हार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में लगतार हो रहीं वारदातों के मद्देनजर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सोमवार सुबह बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह सबसे पहले हाईवे क्षेत्र की जयगुरुदेव के निकट स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वह सिंडिकेट बैंक पहुंचे। यहां उन्हें सुरक्षा में कमी मिली। इस पर उन्होंने बैंक प्रबंधक को सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा।
इसके बाद वह नौहझील पहुंचे और वहां भी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए ।
बॉक्स --
नौहझील की चौकियों का किया निरीक्षण
एसएसपी ने नौहझील थाने की चौकियों का निरीक्षण किया। वह नौहझील की अस्थाई चौकी बरौठ, नानकपुर और कस्बा चौकी पहुंचे। इसके बाद नई अस्थाई चौकी कोल्हार बाजना कट के स्टाफ से बातचीत की। बता दें कि विगत दिनों बनाई गईं नई चौकियों के पास बिल्डिंग नहीं है लेकिन चौकी पर तैनात पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर अपराध नियंत्रण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें