मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ओएसबी सुरक्षा की दृष्टि से किया बंद।
- फोटो : mathura
मथुरा रेलवे जंक्शन पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। मुख्य प्रवेश से नए फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यात्री वीआईपी गेट से होते हुए प्लेटफार्म पर जा सकेंगे।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए स्टेशन पर चौकसी बरती जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा में लगी हुई है।
प्रथम प्रवेश से सीधे किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए नए फुट ओवर ब्रिज के प्रवेश वाले रैंप पर जीआरपी ने स्टाॅपर लगा दिया है। यात्रियों को वीआईपी गेट से होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा। वीआईपी गेट पर लगी एक्स-रे मशीन पर समान चेक कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।