फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उत्तरी बाईपास तैयार, 31 से वाहन भरेंगे रफ्तार,  रैपुरा जाट से खंदाैली तक का 20 मिनट में होगा सफर

Mon, 12 May 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तरी बाईपास तैयार हो गया है। इस मार्ग के शुरू होने के बाद मथुरा के रैपुरा जाट से खंदाैली तक का सफर 20 मिनट में तय हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने उत्तरी बाईपास रोड बना दिया है। 31 मई से वाहन इस पर रफ्तार भरने लगेंगे। बाईपास रोड पर यातायात शुरू हो जाने से शहर में हाईवे पर जाम से मुक्ति मिलेगी। समय भी बचेगा। इसके बनने से रैपुरा जाट से खंदौली तक 20 मिनट में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


 

मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच बन रहे उत्तरी बाईपास की दूरी 14 किमी है। एनएचएआई ने आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 141 को जाेड़ दिया है। यह बाईपास मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद तहसील से होकर गुजरेगा। अभी तक लोग सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स और रामबाग से होकर खंदौली पहुंचते हैं। यह दूरी 45 किमी पड़ती है। इसको पूरा करने में घंटा भर से अधिक समय लग रहा है। लोगों को सिकंदरा, रामबाग पर जाम से भी जूझना पड़ता है। उत्तरी बाईपास के बनने से लोगों को मथुरा-फरह से खंदौली-सादाबाद जाने के लिए आगरा से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। सामान्य रफ्तार से मथुरा से खंदौली तक का सफर करीब 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -  1971 War: उस रात तवी नदी का पुल नहीं उड़ाते तो घुस जाती पाकिस्तानी फौज, जानें 1971 में हुई जंग में क्या हुआ था


 

अंडरपास से ग्रामीणों को लाभ
उत्तरी बाईपास में चार अंडरपास बनने से क्षेत्रीय लोगों के लिए सुविधा हो गई है। ये अंडरपास बलदेव के गांव कजौली घाट, लाल गढ़ी, बलदेव-सिकंदरा रोड और फरह के भधाया गांव में बनाए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग -19 से पोपा का बुर्ज गांव के लिए अलग से सर्विस रोड बनाई है। यमुना पद पर एक पुल भी बनाया है। इससे आसपास के सैकड़ों गांवों के लिए आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें -   UP: सौ दिन की गुलामी चाहिए या चार दिन का स्वाभिमान...PDA की जन चौपाल में बोले सपा सांसद, जानें क्या कहा
 
विज्ञापन

खंभे हटाने का चल रहा है काम
 एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि 14 किमी का उत्तरी बाईपास बन गया है। बाईपास से बिजली के खंभे हटाए जा रहे हैं। सप्ताहभर में यह काम पूरा हो जाएगा। 31 मई से बाईपास को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे खंदौली-सादाबाद जाना आसान हो जाएगा और करीब 20 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें