फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर वृंदावन में रहेगा 700 जवानों का पहरा

Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
अक्षय तृतीय पर अक्षत पुण्य कमाने और बांकेबिहारी के चरण दर्शन कर खुद को धन्य करने की लालसा लेकर वृंदावन आने वाले लोगों को की सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के लिए 700 जवान तैनात किए जाएंगे। यातायात सुचारु रखने और वाहनों को सलीके से लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। इसमें वृंदावन को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


नौ मई को अक्षय तृतीय पर्व पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य, भगवान के दर्शन से अक्षय पुण्य मिलता है। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वृंदावन को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है।

इसके अलावा 24 सब सेक्टर बनाए गए हैं। इसमें दो एएसपी, छह सीओ, 126 दरोगा, 450 सिपाही, 50 महिला सिपाही, 50 यातायातकर्मी, पांच टीएसआई, 24 थानाध्यक्ष और एसपी ट्रैफिक की टीम सहित कुल 700 पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। इस दौरान चौपहिया वाहनों को वृंदावन के बाहर रोका जाएगा। इसके अलावा रिवर पुलिस के साथ पीएसी के जवान और गोताखोर यमुना में होने वाले स्नान के दौरान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें