फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर स्कैन होगा मुसाफिरों का सामान

Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
dummy - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों का सामान स्कैन होकर ही भीतर-बाहर होगा। सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन पर जल्द ही बैगेज स्कैनर लगाए जाने की तैयारी है। बुधवार को स्कैनर लगाने वाली कंपनी के अफसरों ने इसके लिए स्थलों का सर्वे किया। 
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन देश के अति संवेदनशील रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल है। इसके मद्देनजर रेलवे ने जंक्शन पर इंटीग्रेटेड सुरक्षा प्रणाली लागू करने की योजना बनाई थी। इससे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा, बैगेज स्कैनर, हैंड हेल्ड मैटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर आदि लगाया जाना है।

इस योजना को अमली जामा पहनाने के क्रम में सबसे पहला काम मथुरा स्टेशन पर बैगेज स्कैनर लगाए जाने का है। इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बुधवार की सुबह स्कैनर लगाने वाली कंपनी के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने वीआईपी एंट्री गेट समेत प्रवेश और निकासी द्वारों का सर्वे किया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
जंक्शन रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब इंटीग्रेटेड सुरक्षा प्लान के तहत जंक्शन रेलवे स्टेशन से लेकर भूतेश्वर बस स्टैंड पुल के समीप बने सिग्नल रूम तक  85 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए भी पूर्व में सर्वे किया जा चुका है। 

प्लेटफार्म पर लग चुकी हैं स्वचालित सीढ़ियां
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के साथ सुविधाओं की बात करें तो बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्मों पर आने-जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। ये स्वचालित सीढ़ियां पूरी तरह इंस्टाल की जा चुकी है। केवल इनके चलने का इंतजार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें