फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर भिड़े सुरक्षाकर्मी और दुकानदार, श्रद्धालु बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार पर निजी सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने दुकानदारों की पिटाई कर दी। झगड़े के दौरान महिला श्रद्धालुओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कामदा एकादशी पर रविवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में खासी भीड़ थी। इसी दरम्यान स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों से एक दुकानदार का विवाद हो गया। इस पर अन्य दुकानदार भी इकट्ठे हो गए। कुछ ही देर में प्रवेश द्वार पर दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने दुकानदारों के साथ ही श्रद्धालुओँ के साथ ही हाथापाई कर डाली। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। सीओ सदर पीपी सिंह का कहना है दुकानदार और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में होते रहे हैं विवाद
मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों के विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा में राजस्थान सिक्योरिटी सर्विस के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें