फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धर्मस्थलों के आसपास बढ़ाई सुरक्षा, चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नये साल की छुट्टियों में धर्म नगरी मथुरा -वृंदावन में मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन लाखों दर्शनार्थी मथुरा भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। मंदिरों के आसपास पुलिस चेकिंग कर रही है। बम निरोधक दस्ते भी चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल पर मथुरा में दर्शनार्थियों के उमड़ने का दौर जारी है। प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों में भी भीड़ है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नये साल के मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास बम निरोधक दस्तों के साथ ही खोजी श्वान के साथ चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
एक जनवरी तक लगातार चेकिंग की जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस ने नशाखोरी करके वाहन न चलाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें