फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से हटाई डकैती की धारा

Sat, 06 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पूर्व गोकुल बैराज कांड में बंद 11 लोगों की कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को हुई। इसमें मजिस्ट्रेट कोर्ट से सभी की जमानत खारिज कर दी गई। मामले में आरोपियों पर लगाई गई डकैती की धाराएं हटा ली गईं हैं, लेकिन लोक संपत्ति अधिनियम की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



बता दें कि दो नवंबर को गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के मुआवजे को लेकर किसानों ने जाम लगाया था। किसानों को हटाने को लेकर हुए बवाल में  जमकर फायरिंग की गई थी। किसानों और पुलिस के बीच  हुए टकराव के बाद 11 लोगों को पुलिस ने मौके से पकड़ा था। मामले में जेल में बंद भाजपा युवा मोर्चा के कुंवर सिंह निषाद, लक्ष्मणदास, विनोद चौधरी, बंटी चौधरी, हेमंत, मनोज, भोपाल, रामरतन, किशोर, सोहन सिंह सहित 11 लोगों की शुक्रवार को पहली बार पेशी हुई। सभी की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी।


अधिवक्ता ब्रजगोपाल शर्मा के अनुसार पुलिस ने धारा 395 (डकैती) तथा 397 (असलहों सहित डकैती) को हटा लिया है, लेकिन लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम क ी धारा 3/4 को बढ़ा दिया है। बताया कि शनिवार को दोनों की सुनवाई में सेशन कोर्ट में फिर से जमानत अर्जी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें