फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड से छिपा लिए 8 शिक्षकों के मौलिक रिक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में मौलिक रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन प्रदेश चयन बोर्ड को न भेजने वाले जनपदों में मथुरा का नाम भी शामिल हो गया है। इस पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने संयुक्त शिक्षा निर्देशक से जिम्मेदार जिला विद्यालय निरीक्षकों का विवरण मांगा है। जेडी आगरा ने इस पर मथुरा डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित अनुदानित विद्यालयों में मौलिक रिक्त पदों पर अब चयन बोर्ड के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं। यह प्रक्रिया पिछले कई वर्षों से चल रही है। इसके बावजूद जनपद स्तर पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अफसर उक्त पदों के अधियाचन की जानकारी चयन बोर्ड को नहीं भेज रहे हैं। इसके पीछे की मंशा उक्त पदों पर अपने स्तर से नियुक्ति कराने की है। इसे निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने गंभीरता से लेते हुए मौलिक रिक्त पदों के अधियाचन न भेजने वाले और बोर्ड द्वारा चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण न कराने वाले जनपदों में जिलाविद्यालय निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इन जनपदों में मथुरा का नाम भी शामिल है। यहां आठ मौलिक पदों के अधियाचन प्रदेश चयन बोर्ड को नहीं भेजे गए हैं। इस पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस मथुरा से जवाब तलब किया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मंडल के ऐसे सभी डीआईओएस का विवरण विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें