फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोपियों की तलाश, सीसीटीवी खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विवाहिता चंचल की हत्या के आरोपी पति दिनेश, ससुर प्रताप सिंह, सास शीतल और ननद लवली की तलाश में कोतवाली पुलिस ने दबिश दीं, लेकिन शनिवार को कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने मृतका की ससुराल मानस नगर कॉलोनी के मकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले आई थी।
विज्ञापन

१३ जनवरी की रात चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को वृंदावन के हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए थे। १४ जनवरी को पता लगने पर मायके वालों में उबाल आ गया था। मृतका के पिता राजन सिंह की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मृतका के ससुराल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे यह साफ हो जाएगा कि गोली किसने मारी और उससे पहले विवाहिता के साथ क्या हुआ।
होटल व्यवसायी की हत्या का मामला:
जो पीड़ित परिवार से जता रहे सहानुभूति, उनकी भूमिका संदिग्ध
मथुरा। होटल व्यापारी विनोद अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी खंगाले गए तो मालूम हुआ कि पीड़ित परिवार से कुछ लोग अधिक सहानुभूति दिखा रहे हैं, उनके ही कहने पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे कहीं न कहीं इनका भी हाथ है। क्योंकि विनोद ने कई लोगों को पैसे दे रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि साजिश के तहत विनोद को ले जाया गया हो और उनकी हत्या कर दी गई ताकि पैसे न देने पड़ें। फिलहाल रिपोर्ट में सिर्फ मनीष टाल वाले का नाम है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी गलत व्यक्ति को नहीं फंसाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें