फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे चारे की क्रांति करें वैज्ञानिकः गिरिराज सिंह

Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक पशुओं के उत्थान के लिए हरे चारे की क्रांति करें। इससे गांव, गरीब और देश का उत्थान होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में विचार संगोष्ठी के दौरान यह बात कही। उन्होंने श्रेष्ठ सीड्स विकसित करना भी जरूरी लक्ष्य बताया।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री संगोष्ठी में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए किसान और कृषि का सुदृढ़ होना जरूरी है। इसलिए उत्पादन लागत कम कर श्रेष्ठ सीड विकसित करने होंगे जिसका फायदा किसान और गरीब को मिल सके। देश में श्रेष्ठ अनाज उत्पादन के लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन योगदान महत्वपूर्ण बताया।

गिरिराज सिंह ने नाबार्ड की योजनाओं के सरलीकरण की बात भी कही। साथ ही बकरी पालन, कपास उत्पादन और पशुओं की बेहतर नस्ल पर जोर दिया। उन्होंने कृषि अनुसंधान की तरह देश में पशु अनुसंधान और की आवश्यकता भी बताई। इस मौके पर आइसीएआर दिल्ली के महानिदेशक एस अय्यपन, डीडीजी केएम पाठक, बकरी संसथान के निदेशक एसके अग्रवाल, डॉ. यूबी चौधरी, डॉ. डीके शर्मा आदि वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने बकरियों के लिए चारा बनाने का संयत्र देखा और इसके बेहतर बनाने के लिए राय दी। मंत्री के साथ राजेश चौधरी, संजय शर्मा साथ थे।
विज्ञापन


आजम के लिए अलग कानून होना चाहिए: गिरिराज सिंह
फरह। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने जनता परिवार के विलय को महाप्रलय बताया। उनके अनुसार कुछ परिवारों का मिलन देश में महाप्रलय लाएगा। इसके अलावा प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के लिए कहा कि उनके लिए देश में अलग कानून बनाना चाहिए।
 
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता परिवार अपने स्वार्थ के लिए एक हुआ है। कश्मीर में पाक झंडा लहराने के सवाल पर वे बोले कि ऐसे लोगों से निपटने के लिए देश के नागरिक और सेना पर्याप्त है। इसके अलावा कहा कि उनका मंत्रालय देश की पांच करोड़ महिलाओं को सीधे-सीधे रोजगार देने की योजना पर कार्य कर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर उनकी जन्मस्थली के विकास की बात कही। राहुल गांधी के स्वदेश लौटने पर चुटकी ली। वहीं किसानों के नुकसान पर कहा कि प्रदेश की सपा सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। केंद्र सरकार राहत देने के काम में जुटी है।
 
हाईवे पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
कोसीकलां। भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गुरुवार की शाम वृंदावन से दिल्ली लौटते समय हाईवे पर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को कृषि के तरीकों में बदलाव लाकर नुकसान की भरपाई करने की सलाह दी है। स्वागत के दौरान चेयरमैन भगवत रुहेला ने केंद्रीय मंत्री को स्वाफा बांधा। इस मौके पर राजेश चौधरी, भानू प्रताप सिंह, निर्भय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें