फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटर बॉक्स पर अलार्म का बनाया मॉडल

Mon, 30 Nov 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के सकरवा रोड स्थित वात्सल्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के उपकरणों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक हरीश शर्मा और आशू अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चों ने मॉडल्स के रुप में अपनी प्रतिभाओं को दर्शाया।

छात्रा दीपांशी, सेतु, कीर्ति और प्रिया ने जंगल की जीवनी पर मॉडल बनाया। अदिति और छवि ने बायोगैस प्लांट पर मॉडल बनाकर बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। छात्र नितिन, प्रशांत, राहुल, अंकित, दिनेश ने लैटर बॉक्स आलर्म पर मॉडल तो मुकेश और आयुष ने प्रदूषण पर मॉडल बनाए।
विज्ञापन


शुभम और शालिनी ने लाइट हाउस पर, राधिका, याशिका, योगिता ने ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन पर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। डिजिटल थियेटर पर छात्रा राशि, प्रियांशी, शीतल, वॉटर लेवल इंडिकेटर आलर्म पर लक्ष्य,

हर्षित, विनीत, गोपाल तिवारी, जेसीबी बाय एयर प्रेशर पर धीरज, गौतम ने बहुत ही बेहतरीन मॉडल का प्रदर्शन किया। निरीक्षण को आए लोगों ने भी छात्रों की प्रतिभा को सराहा।

कार्यक्रम का निर्देशन गौरव वर्मा, नीता अड़े, केके शर्मा और मंजू कुंतल ने किया। इस अवसर पर गोपाल दत्त, पीके पाठक, तेजपाल, लव कुमार, हेमंत, सतीश, श्याम अग्रवाल, पंकज लवानियां, ब्रज भूषण, भुवनेश,  रुचि, दिव्या, आरती, मंजू, पायल, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें