फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में स्कूल टीचर निकला पापी: छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, देखकर सभी हो गए शर्मसार; करतूत सीसीटीवी में कैद

Wed, 08 Nov 2023 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में स्कूल टीचर पापी निकला। छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की। करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। इसे देखकर सभी लोग शर्मसार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्कूल टीचर ने नौवीं की छात्रा से अभद्रता की। उसने छात्रा के साथ गलत हरकतें करने की कोशिश की। शिक्षक की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक छात्रा का दुपट्टा खींच रहा है। घटना मथुरा कोसीकलां थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


गोपाल बाग पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से शिक्षक ने अभद्रता कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के एक इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शिक्षक गोविंद ने जबरन पकड़ लिया और गलत हरकत की। पीड़िता ने बताया के सोमवार सुबह स्कूल पढ़ने गई थी। छुट्टी के दौरान सभी छात्र-छात्राएं बाहर निकल गए तो शिक्षक ने कॉपी दिखाने के बहाने उसे रोक लिया। बुरी नीयत से पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। 
विज्ञापन


छात्रा ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी शिकायत आरोपी के पिता से की तो जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें