मथुरा। पांच माह का बिजली बिल और स्कूल फीस माफ हो। अपराधों पर लगाम लगे और ज्वलंत समस्याओं का समाधान हो। इसके जनजागरण अभियान की शुरुआत सोमवार से किसान, गरीब और मजदूर समिति ने कर दी। छह दिवसीय जनजागरण अभियान में गुमशुदा सांसद का मुद्दा भी छाया रहा।
कृष्णनगर बिजलीघर से मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता यामिनी रमन आचार्य और रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरण रैली को रवाना किया। ह रैली सौंख रोड, मंडी चौराहे होते हुए सौंख पहुंचेगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि रैली के माध्यम से पांच माह का बिजली बिल और फीस माफी का मुद्दा तो है ही साथ ही सांसद हेमामालिनी का गुमशुदा होना भी बड़ा मुद्दा है।
छह दिवसीय जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। सौंख से गोवर्धन पहुंची रैली पदाधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। अभियान में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन अध्यक्ष लोकेश राही, रमेश सैनी, गौरव मालिक, विक्रम सिंह, विवेक कुमार, ब्रजेश कुमार, लवकुश, विजय कुमार, गोलू, नरेश चौधरी, संदेश कुमार केन, भूपेंद्र भारतीय, प्रवीण जाटव, तेजाराम, रौनक, सौदान, राजू आदि मौजूद रहे।