फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस से बोले स्कूल प्रबंधक- नहीं आ रही है फीस, संकट में शिक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के समय की फीस को लेकर उत्पन्न स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई एफिलेटेड स्कूल्स प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक की। इसमें शासन और प्रशासनिक स्तर पर जारी आदेशों का हवाला देते हुए अभिभावकों के बीच विश्वास पैदा करने की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

लगभग 78 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करते एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई एफिलेटेड स्कूल के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अफवाहों की स्थिति से अवगत कराया। डॉ. अनिल यदुवंशी ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में दो माह बीतने पर भी अभी तक सिर्फ कुछ बालकों की फीस आई है। ऐसे में स्टॉफ को वेतन देना तथा विद्यालय के मेंटीनेंस के कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया इस वर्ष जनपद के सभी विद्यालयों ने स्कूल फीस में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की है। प्रतिनिधिमंडल में दीपक मुकुटवानी, कुलदीप लवानिया सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य सरकार और न ही मथुरा जिला प्रशासन की ओर से फीस माफ करने को लेकर कोई आदेश जारी किया है। इस पर डीआईओएस ने स्कूल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें