फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पराली जलाने वाले लोगों को जागरूक करेंगे स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण और उसके दुष्परिणामों को रोकने के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई जो 12 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें विद्यार्थी घर के बड़े लोगों व आसपास रहने वाले लोगों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और वैकल्पिक उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों में विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि पराली जलाने से न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी घटती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जागरूकता कार्यक्रमों में स्लोगन, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। ताकि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की भागीदारी से यह संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। साथ ही पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें