फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घुटनों भरे पानी में होकर निकल रहे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
एक दूसरे को पकड कर जलभराव से गुजरते स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
फरह। ब्लॉक के गांव नगला राधा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जलभराव के कारण घुटनों से ऊपर भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है। जलभराव से निकलने में बच्चे चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से स्कूल जाने के रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया है। गांव निवासी फतेहसिंह ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चे स्कूल आने-जाने से डरने लगे हैं। गांव निवासी शंकर ने बताया कि खराब रास्ता बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। पूर्व प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने जल निकासी के रास्ते को रोक रखा है। फरह ब्लॉक के बीडीओ प्रवीन कुमार ने बताया अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। जल्द जलनिकासी की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें