फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नेशनल हाईवे पर खराब हुई स्कूल की बस, लगा जाम

विज्ञापन
हाईवे स्थित भरतपुर मोड फ्लाईओवर पर स्कूल बस खराब होने के कारण लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भरतपुर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे एक स्कूल बस के खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम में करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान पुलिस की क्रेन ने खराब बस को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुराने आरटीओ, नरहौली पुल, मंडी समिति पुल पर कई घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। नरहौली चौराहे पर थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी थी कि वह सफल नहीं हो पा रहे थे।

बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटाया गया, तब यातायात सुचारू हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि स्कूली बस के खराब हो जाने के कारण जाम के हालात बने थे। बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें