मथुरा। एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स का होली मिलन समारोह गोवर्धन चौराहा स्थित होटल में संपन्न हुआ। विद्यालय संचालकों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज अग्रवाल, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र ग्रेवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निशांत शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद फूलों से होली खेली गई।
आकाश सिंघल और दीपक मुकुटमणि ने विद्यालय संचालकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल यदुवंशी, अभिषेक गोयल, आशीष भाटिया, अमरजीत सिंह, गौरव अग्रवाल, हिमांशु सिंह, विन्सेंट पॉल, अनुपम शर्मा, पुनीत प्रजापति, राजीव आदि मौजूद रहे।