फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बल्लेबाजी निखारेंगे सरफराज खान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आईपीएल और इंडिया ए खेल कर आए सरफराज खान आने वाले आईपीएल की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचेंगे। वे यहां चंद्रलेखा क्रिकेट स्टेडियम में संचालित अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी में अपने खेल को और निखारने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

आईपीएल, अंडर-19 के बाद रणजी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सरफराज खान 10 दिन मथुरा में तैयारी करेंगे। अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक एचपी सिंह परिहार ने बताया कि अब मथुरा में भी क्रिकेटर आईपीएल और रणजी की तैयारी करने के लिए आने लगे हैं। अचीवर्स संचालक राजकुमार गौतम और महेश परिहार ने बताया कि पहले भी सरफराज खान मथुरा आते रहे हैं।
अचीवर्स के कोच ब्रजेंद्र यादव, दीपक चौधरी और जगदीश अग्रवाल ने बताया को सरफराज लगभग 10 दिन तक अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के हॉस्टल में ही रुकेंगे। साथ में उनके पिता नौशाद खान और उनका छोटा भाई मुशीर खान भी आ रहे हैं। मुशीर मुंबई अंडर 19 टीम के कप्तान भी हैं।
विज्ञापन

रिटेन किए जाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं सरफराज
सरफराज खान आईपीएल में खेलने वाले पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिसे किसी फ्रें चाइजी ने रिटेन किया था। वर्ष 2015 में 15 वर्ष की आयु में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (आरसीबी) के लिए डेब्यू किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आरसीबी ने अगले सत्र के लिए भी रिटेन किया था। इसके बाद सरफराज २०१८ तक आरसीबी के साथ रहे। 2019 में उन्हें एमआई ने खरीद लिया।
उत्तर प्रदेश के लिए रणजी भी खेल चुके हैं सरफराज
सरफराज खान का जन्म मुंबई में हुआ था। वहीं उन्हें क्रिकेट का ककहारा सीखा। इसके बाद 2013 से 2015 तक वह मुंबई की टीम से रणजी खेले। इसके बाद 2018 तक उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में वह फिर मुंबई की टीम में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें