वृंदावन (मथुरा)। होली के अब वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव को मनाने की तैयारी चल रही है। 25 से 30 मार्च तक महाराज का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महाराज के भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचेंगे। जन्मोत्सव के दौरान महाराज अलग-अलग समय पर भक्तों से मिलेंगे।
महाराज के शिष्यों द्वारा छह दिवसीय जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें अनेक आध्यात्मिक और भक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रम श्री हित राधा कुंज में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भक्तों को दर्शन के लिए दिए गए नियमों का पालन करना होगा। दर्शन का मुख्य समय प्रातः 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। सभी श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
यह हैं कार्यक्रम प्रातःकालीन सत्र: 03:00 – 04:15 बजे – नाम संकीर्तन
04:15 – 05:30 बजे – सत्संग
05:40 – 07:30 बजे – पूज्य महाराज जी के दर्शन
05:30 – 06:30 बजे – मंगल आरती, श्रीजी का झूला दर्शन, नाम संकीर्तन
06:30 – 08:30 बजे – श्रीहित चतुरासी जी पाठ
08:30 – 09:15 बजे – शृंगार आरती, राधा नाम कीर्तन
09:15 – 10:30 बजे – नाम संकीर्तन
सायंकालीन सत्र: 04:00 – 06:00 बजे – संध्या वाणी पाठ