फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ड्यूटी से नदारद मिले सफाईकर्मी, वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को वार्ड-69 के रतन छतरी में साफ-सफाई की व्यवस्था परखी और सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का भी अवलोकन किया। बदहाल सफाई देखकर नगर अयुक्त ने नाराजगी जताई और तीन सफाईकर्मी नदारद मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने संबंधित सफाई निरीक्षक एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। क्षेत्र में भ्रमण कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके अलावा उन्होंने वार्ड-34 के राधा निवास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जाना। दीवारों और हैंडपंप की मरम्मत कराने के साथ-साथ लाइटिंग और सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जोनल स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र समेत क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें