फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संघ प्रमुख ने तीन हजार स्वंयसेवकों के साथ किया योग, बैठक में 100वें स्थापना दिवस की रूपरेखा तैयार

Sun, 20 Oct 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परखम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तीन हजार स्वंयसेवकों के साथ योग किया। इसके बाद हुई बैठक में संघ के 100वें स्थापना दिवस की रूपरेखा तैयार की गई। 
विज्ञापन
संघ प्रमुख ने तीन हजार स्वंयसेवकों के साथ किया योग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत, फरह के परखम पहुंचे हैं। रविवार को दीनदयाल गोविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


इसमें अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दिलीप बिस्पुते ने संबोधित किया। दो घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद कार्यकारी मंडल की बैठक की योजना तैयार की गई। टोली की बैठक में 100वें स्थापना दिवस का एजेंडा तैयार किया गया। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में 25 और 26 अक्तूबर को होनी है। 

बैठक संपन्न होने के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी सालों में संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने के बारे में बताएंगे। इधर, शाखा को संबोधित करते हुए दिलीप बिस्पुते ने कहा कि स्वदेशी को हम सभी को अपने जीवन में उतारना है। नियमों एवं कानून के अंतर्गत व्यवहार करने से ही राष्ट्र समृद्ध व उन्नत करेगा। 
 
विज्ञापन

आपस में जातिगत ऊंच-नीच भेदभाव समाप्त करना होगा। समाज के सभी वर्गों को आपस में सुख-दुख बांटना स्वभाव में लाना जरूरी है। साथ ही पर्यावरण की चिंता करनी होगी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. हरीश सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख, प्रांत कार्यवाह राजकुमार, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें