फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल सेवा भावना से ओत प्रोत

विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ करती साध्वी ऋतंभरा एवं अन्य।
विज्ञापन
वृंदावन। राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल सेवा भावना से ओत प्रोत होकर राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में निरंतर लगा है। साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित विद्यालय देश को सैनिक बेटियां प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायी भूमिका निभा रहा है। यह विचार उन्होंने वात्सल्य ग्राम में वात्सल्य महोत्सव के दूसरे दिन व्यक्त किए। इससे पहले कार्यक्रम में नेत्र परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

संस्थापक दिवस के अंतर्गत बुधवार शाम संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल की ओर से सतयुग से कलयुग तक अनंत शक्ति नारी का अमर उत्सव प्रस्तुत किया गया। महोत्सव का शुभारंभ पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा एवं मुख्य अतिथि पद्मश्री माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही संतोष यादव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर किया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भारत की बेटियां बहुत सामर्थ्यवान हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक की 800 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। 120 छात्र छात्राओं ने वाद्य यंत्रों के साथ सुर साधना की। इस अवसर पर संजय भैया, साध्वी साक्षी चेतना, शिक्षा निदेशक सुमन लता, जय भगवान अग्रवाल, रविकांत गर्ग, नारायण दास, विवेक अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, महेश खंडेलवाल, प्रधानाचार्य वंदना तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें