फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यात्रा निकाल रहे 25 सपाई गिरफ्तार, निजी मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
किसानों आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा के दौरान पुलिस से ? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में डीग गेट पर आजाद मार्केट से किसान पदयात्रा निकाल रहे 25 सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सपा एमएलसी संजय लाठर, जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सपा के एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है, सपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और केंद्र को यह काले कानून वापस लेने के लिए बाध्य करेगी। जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने इसे सरकार कि अलोकतांत्रिक दमनकारी तरीका बताते हुए कहा कि यह सरकार लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
ये हुए गिरफ्तार
एमएलसी व जिलाध्यक्ष के अलावा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भरत भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, ठा. बृजेश सिंह, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, डॉ. साधना शर्मा जिलाध्यक्ष महिला सभा, रामबाबू पंडा, ध्रुव पांचाल, गुरमुखदास, श्याममुरारी चौहान, पवन चौधरी, ओमवीर चौधरी, रामवीर चौधरी, सीमा करण, राजेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद काले, ऋतु गोयल, शेरा यादव, ठा. मदन सिंह, आशिफ, भल्लभ भाई कुशवाहा, सौरभ चौधरी, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एड. संदीप चौधरी एड., अनिल यादव एड, अफताब कुरैशी एड, पदयात्रा ठाकुर अंगद सिंह, आसिफ फारुकी, कुलदीप चौधरी, रिंकू ठाकुर, अरुण ठाकुर, धवल सारस्वत, विष्णु शर्मा, इमरान अब्बासी, सलीम, मंसूरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

घर पर मौजूद सपाई पुलिस ने किए गिरफ्तार
समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक को उनके सुखदेव नगर स्थित घर से व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष गुड्डू खान व युवा नेता सैयद शाहिद अल्वी को बिना बताए घर में घुसकर थाना कोतवाली चौकी कृष्णा नगर पुलिस गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें