मथुरा। सोमवार को जनपद में कोरोना के 24 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6305 हो गई है, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5701 है।
नए केसों में मथुरादेव नगर, प्रिया कुंड बरसाना, पुष्पांजलि उपवन, मोहल्ला सदर बाजार, श्री निवास संजय पैलेस वाली गली, लोहवान जमुनापार, नरसिंह पुरम कॉलोनी, महिला आश्रय सदन वृंदावन, मथुरा, जुगल घाट पार्किंग वृंदावन, नगला लोका, बरौली, अवैरनी, बलदेव, राया, नंदगांव व कमल नगर में पॉजिटिव केस मिले हैं। संवाद